Breaking News :

भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

यूएस-भारत व्यापार डील पर सहमत,भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत

आँखों के लिए राम बाण है ये घरेलू नुस्खा

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं में तेज़ी लाये :CM धामी

नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, पानी के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन से फंसे 135 पर्यटकों को सेना ने बचाया, कई अब भी फंसे

स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया, मिलर की एक गलती पड़ी भारी

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! सीएम धामी ने रखा बड़ा प्रस्ताव

बंगाल में परिवर्तन अब पत्थर की लकीर बन चुका है: PM मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 April 2026

आँखों के लिए राम बाण है ये घरेलू नुस्खा

नई दिल्ली । मोबाइल की लत और पोषण की कमी का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। इससे आंखों का कमजोर होना, काम में मन न लगना, सिर भारी होना, डार्क सर्कल होना और हमेशा थका हुआ महसूस होना आम लक्षण हैं, लेकिन समय के साथ यही लक्षण गंभीर हो जाते हैं और कई बीमारियां शरीर को परेशान करने लगती हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा आंखों की परेशानी से आराम दिलाने में मदद कर सकता है। आंखों के घटते नंबर को रोकने के लिए डॉक्टर लगातार चश्मा पहनने के लिए कहते हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा आंखों के साथ-साथ स्मरण शक्ति को भी मजबूत करने में मदद करता है। इसमें शामिल हैं बादाम, मिश्री, और सौंफ। गर्मी से लेकर सर्दियों में यह नुस्खा पेट से लेकर आंखों को ठंडक देता है।

इसके लिए बादाम को धो कर पोंछ लें और फिर नमी को हटाने के लिए तवे पर हल्का भून लें। इससे बादाम के अंदर की नमी कम हो जाएगी। सौंफ को भी हल्का नमी खत्म होने तक भून लें, जिसके बाद आसान मात्रा में बादाम, मिश्री और सौंफ को मिलाकर पीस लें। इसे कांच के जार में भरकर रख लें और रात को सोते समय गुनगुने दूध के साथ लें। बादाम मस्तिष्क और आंखों को ताकत देगा, जबकि सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने और पेट को ठंडक देने में मदद करती है, जबकि मिश्री भी तासीर में ठंडी होती है और कम मीठी होती है।

ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि मधुमेह से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भी इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए, क्योंकि मिश्री शुगर को बढ़ा सकती है। जिन लोगों को दूध से परेशानी है या पचने में दिक्कत करता है, वे लोग गुनगुने पानी के साथ मिश्रण को ले सकते हैं। जिन लोगों की आंखों का नंबर तेजी से गिर रहा है, या आंख में पानी आता है, वो मिश्रण के सेवन के साथ डॉक्टर को भी दिखाएं, क्योंकि यह मिश्रण पोषण देता है, इलाज नहीं करता है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.