Breaking News :

World Cup 2027 के लिए कप्तान के नाम का ऐलान, 28 साल के खिलाड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज है 30वां जन्मदिन,जानिए उन्हें फिल्मो में कैसे मिला ब्रेक

केरल विधानसभा चुनाव: कोझिकोड में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन,किया रोड शो

यह दिन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद करने और अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर:PMमोदी

मालदीव और लक्षद्वीप को टक्कर देता राजस्थान का यह 100 द्वीपों वाला शहर बना समर डेस्टिनेशन

शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 05 April 2026

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज है 30वां जन्मदिन,जानिए उन्हें फिल्मो में कैसे मिला ब्रेक

5 अप्रैल को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. रश्मिका को बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक उन हिरोइनों में से एक माना जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही शोहरत का ऐसा मुकाम हासिल किय, जो किसी के लिए किसी सपने से कम नहीं है.


एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में सुपरहिट फिल्में दी हैं. वहीं बॉलीवुड में भी रश्मिका मंदाना को काफी लकी माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस को आखिर फिल्मों में आनें का शौक कैसे चढ़ा, इसी के साथ उन्हें अपना पहला ब्रेक कैसे मिला, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में बताते हैं.


कर्नाटक में 05 अप्रैल 1996 को रश्मिका मंदाना का जन्म हुआ था. वह एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती थीं. उनके पिता का नाम मदन मंदाना था, जोकि सरकारी नौकरी में बाबू थे. वहीं रश्मिका की मां हाउसवाइफ थीं, लेकिन ऐसा बताया जाता है कि जब रश्मिका कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, तबसे ही उनकी एक्टिंग में दिलचस्पी जागने लगी थी.



साल 2014 में जब रश्मिका ग्रेजुएशन कर रही थीं, तो उनको पहली बार टाइम्स ने फ्रेश फेस के लिए चुना गया था. इस सम्मान ने उनके मन में ग्लैमर की दुनिया की ओर दिलचस्पी जगाई. वहीं रश्मिका को मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने का मौका मिला. एक अखबार में रश्मिका का विज्ञापन देखने के बाद क्रिक पार्टी के मेकर्स ने उनको अपनी फिल्म में चांस दिया. फिर साल 2016 में क्रिक पार्टी रिलीज हुई और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. अपनी पहली फिल्म से वो फिल्मी दुनिया की स्टार बन गईं, फिर साल 2017 में रश्मिका ने ‘चमक’ और ‘अंजनिपुत्र’ जैसी फिल्मों में काम किया.



वहीं साल 2018 में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ने उनके साथ लीड रोल निभाया था और ऐसा बताया जाता है कि यहां से ही दोनों की दोस्ती शुरू हुई और फिर धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. वहीं हाल ही में रश्मिका और विजय ने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की है. रश्मिका को फिल्म ‘गीता गोविंदम’ ने हिंदी सिनेमाजगत की ऑडियंस के बीच भी काफी पॉपुलर कर दिया. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस के पास फिल्मों की झड़ी लग गई, फिर एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.


बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ में भी रश्मिका को काफी पसंद किया गया था, साथ ही एक्ट्रेस के किरदार को भी प्यार मिला था. इसी के साथ रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल में भी रश्मिका को खूब पसंद किया गया. 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.