Breaking News :

Sitapur Murder Case: खुला हत्याकांड का पूरा राज! रेउसा पुलिस की कार्रवाई ने ऐसे सुलझाई खूनी खेल की गुत्थी

उत्तराखंड : चारधाम यात्रा के लिए इस दिन से शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, जानें किराया और बुकिंग का पूरा तरीका

“चुनावों से पहले, बंगाल के हर कोने में एक ही आवाज गूंज रही है – ममता बनर्जी को ‘ताटा, बाय-बाय’ कहो:अमित शाह

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच CBI या NIA को सौंपने के निर्देश

‘भूत बंगला’ की रिलीज़ डेट को टाला गया, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है वजह

Ramayana Teaser: रणबीर कपूर ने भगवान राम के रूप में दिखा पहला अंदाज, फैंस ने कहा,अद्भुत

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया, पंजाब से सांसद डॉ. अशोक मित्तल नए उप नेता होंगे

ईरान युद्ध के बीच ‘पड़ोसी’ को दी सख्त नसीहत, किसी भी दुस्साहस पर मिलेगा करारा जवाब;रक्षा मंत्री Rajnath Singh

सीएम धामी के निर्देशन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी के मध्य स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए एमओयू साइन

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 02 April 2026

AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाया, पंजाब से सांसद डॉ. अशोक मित्तल नए उप नेता होंगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा में अपने उप नेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर जानकारी दी है। साथ ही, पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब संसद में राघव चड्ढा को बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए। उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को नया उप नेता नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा और पार्टी नेतृत्व के बीच मतभेदों की खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि, AAP की ओर से किसी भी तरह के विवाद या अलगाव को लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन इस फैसले को इन अटकलों से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यसभा में AAP के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं। राघव चड्ढा पार्टी के शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने 2012 में अरविंद केजरीवाल के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। पार्टी में उनकी भूमिका लगातार मजबूत होती गई—वे राष्ट्रीय प्रवक्ता बने और 2015 में दिल्ली में AAP की जीत के बाद सबसे कम उम्र के कोषाध्यक्ष भी बने।

हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें दक्षिण दिल्ली सीट से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2020 में उन्होंने राजेंद्र नगर से विधानसभा चुनाव जीतकर वापसी की। साल 2022 में वे 33 वर्ष की उम्र में राज्यसभा के सबसे युवा सांसद बने और पार्टी के संसदीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

2023 में उन्हें संजय सिंह की जगह राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाया गया था। अब नए बदलाव के साथ डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो आगे पार्टी की संसदीय रणनीति को दिशा देंगे।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.