CM योगी के दौरे से पहले बदली तस्वीर: नागलमाफी में रातों-रात बनी सड़क, सुबह देखकर चौंक गए ग्रामीण

सहारनपुर | 14 मार्च 2026

योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित सहारनपुर दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है। सहारनपुर  के शाकंभरी क्षेत्र में स्थित शाकंभरी सिद्धपीठ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों की निगरानी में भागूवाला से लेकर सिद्धपीठ तक पूरे मार्ग पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे उगी झाड़ियों को कटवाया जा रहा है और नालियों की सफाई भी कराई जा रही है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन ने गांव नागलमाफी में जिला पंचायत द्वार के पास लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को भी ठीक करा दिया। ग्रामीणों के अनुसार शाम तक यहां कच्चा और टूटा रास्ता था, लेकिन सुबह तक वहां पक्की सड़क तैयार मिल गई। लोगों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब हालत में थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना मिलने के बाद इसे अचानक दुरुस्त कर दिया गया।

सुबह जब ग्रामीणों ने नई बनी सड़क देखी तो वे हैरान रह गए। गांव के लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस रास्ते की मरम्मत की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई काम नहीं हुआ था। अब रातों-रात सड़क बन जाने से गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के दोपहर करीब ढाई बजे तक शाकंभरी पहुंचने की संभावना है। दौरे के दौरान वे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त की जा रही हैं ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाए।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.