Breaking News :

मोदी का बड़ा ऐलान: 100 अरब डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

कल 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से हवा; IMD

एल्विश यादव के कार्यक्रम में फैन से धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल

मुंबई फिल्म सिटी में भीषण आग, दो बड़े शो के सेट खाली कराए गए

सरसों फेंकने पर भड़का विवाद, दीवार कूदकर घर में घुसे और जमकर हुई मारपीट

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

कानपुर हाईवे पर टैंकर से बहा सरसों का तेल, बाल्टी-डिब्बे लेकर टूट पड़े लोग

लखीमपुर खीरी में नाबालिगों की सार्वजनिक परेड, पहचान उजागर करने पर सवाल

बाढ़ प्रभावित इलाकों का CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा

Swiss President Parmelin Begins India Visit as Bilateral Ties Take Centre Stage

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 06 October 2026

9 से ज्यादा सिम पर सख्ती, DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया आदेश


नई  दिल्ली, 20 अगस्त 2026


केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि किसी भी ग्राहक के नाम पर मोबाइल कनेक्शनों की संख्या अधिकतम 9 से अधिक न हो। 24 अगस्त 2026 से टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर (TSP) ऐसे ग्राहकों की पहचान के लिए तकनीकी और संगठनात्मक कदम उठाएंगे, जो निर्धारित सीमा से अधिक नए मोबाइल कनेक्शन लेने का प्रयास करेंगे। “वे उसे सूचित करेंगे कि उसके पास पहले से ही किसी व्यक्ति के लिए अनुमत अधिकतम संख्या में मोबाइल कनेक्शन हैं और इसलिए, उसे नया मोबाइल कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है।”


नए निर्देशों के तहत ग्राहकों को कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (CAF) में अपने नाम पर पहले से मौजूद मोबाइल कनेक्शनों का विवरण देना होगा। इसमें अलग-अलग टेलीकॉम ऑपरेटरों और लाइसेंस प्राप्त सर्विस एरिया में लिए गए कनेक्शन शामिल होंगे। विभाग ने बताया है कि तय सीमा से अधिक मोबाइल कनेक्शन रखने वाले ग्राहकों से जुड़ी जानकारी उसके डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) पर उपलब्ध है।


DoT द्वारा विकसित डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म टेलीकॉम कंपनियों से प्राप्त ग्राहक डेटा के आधार पर काम करता है। इस व्यवस्था के जरिए ऑपरेटर आसानी से उन ग्राहकों की पहचान कर सकेंगे, जिनके नाम पर 9 सिम कार्ड की अधिकतम सीमा पहले ही पूरी हो चुकी है या उससे अधिक मोबाइल कनेक्शन सक्रिय हैं।


सर्कुलर में कहा गया है, “जब तक टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कस्टमर एप्लीकेशन फॉर्म (सीएएफ) की शर्तों के आधार पर ऐसे उपाय लागू नहीं करते, तब तक तय सीमा से ज्यादा एक्टिवेट किए गए किसी भी मोबाइल कनेक्शन को तुरंत सस्पेंड कर दिया जाएगा। यह सस्पेंशन तब तक रहेगा जब तक मोबाइल कनेक्शन की तय सीमा पार करने से जुड़ा मामला सुलझ नहीं जाता।” इन निर्देशों के साथ DoT का उद्देश्य मोबाइल कनेक्शनों की निर्धारित सीमा का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.