DIY Burgundy Hair Colour: बालों का बदलना है रंग, तो घर पर बनाएं बरगंडी हेयर कलर

बालों को कलर करना फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है, जिसकी वजह से हर कोई इसे पार्लर जाकर करवाना पसंद करता है। आप भी अगर बालों में वाइब्रेंट शेड वाले बरगंडी कलर को करना चाहती हैं, तो इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप इस रंग को घर पर बनाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपके बाल भी हेल्दी रहेंगे। साथ ही आपके बाल अमोनिया और ब्लीच के इस्तेमाल से बच जाएंगे। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसे बनाने का तरीका शेयर किया है। आइए इसके बारे में आपको भी बताते हैं।


बरगंडी रंग बनाने के लिए सामग्री

चुकंदर का रस- 3 से 4 चम्मच

मेहंदी- 4 चम्मच

कॉफी पाउडर- 1 चम्मच


घर में बरगंडी रंग बनाने का तरीका

इसके लिए सबसे पहले फ्रेश चुकंदर लेकर आना है।

इसका रस निकालना है और इसे एक कटोरी में रख लेना है।

अब एक कटोरी में मेहंदी को डालें। इसमें चुकंदर का रस और कॉफी पाउडर को पानी में घोलकर डालें।

इसके बाद आप इसे अच्छे से घोल लें। जरूरत के हिसाब से इसमें पानी को मिक्स करें। जब घोल तैयार हो जाए, तो इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।



बालों में बरगंडी रंग लगाने का तरीका

इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को कंघी करनी है।

इस बात का ध्यान रखें कि आपके बालों उलझे नहीं।

फिर इसे ब्रश की मदद से सिर पर लगाएं।

पूरे बालों को कवर करने के बाद शावर कैप पहन लें।

इसे कम से कम 3 से 4 घंटे तक लगा रहने दें।

बालों को सिर्फ सादे पानी से धोएं। उस दिन शैम्पू का इस्तेमाल न करें।

कलर को सेट होने के लिए 24 से 48 घंटे का समय दें, उसके बाद ही माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।

इससे आपके बाल प्राकृतिक बरगंडी रंग के हो जाएंगे।



घर पर बनाया गया यह बरगंडी हेयर कलर उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो पार्लर जाकर इसे ज्यादा पैसे में कराते हैं। इसे आप 2-3 बार के इस्तेमाल बालों में इस्तेमाल करेंगी, तो रंग आपको नजर आने लगेगा। इससे आपके पार्लर जाने का खर्चा और आना-जाना बच जाएगा। आप घर पर ही बालों को रंग सकती हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.