Breaking News :

बलरामपुर अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया ‘विश्व फार्मेसी दिवस’

ज्ञानेश कुमार की मौजूदगी में आयोग की बैठक, अशिष गोयल बोले—कई फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

यूपी के उत्पाद बने दुनिया का आकर्षण, जितिन प्रसाद बोले— प्रदेश बन रहा ‘ग्रोथ इंजन’

ओडीओपी से कारीगरों को मिला सीधा बाजार, सुप्रिया निगम ने बताया अनुभव

सुप्रीम कोर्ट की दो सुनवाइयों पर सवाल, जस्टिस शर्मा को लेकर वकीलों के संगठन ने उठाई आपत्ति

मध्यस्थता हर पारिवारिक विवाद का हल नहीं: जस्टिस बीवी नागरत्ना

मध्यस्थता हर पारिवारिक विवाद का हल नहीं: जस्टिस बीवी नागरत्ना

World Tourism Day: UP Tourism Records 7.25-Fold Rise in Nine Years

13 Dead as Military Plane Goes Down in DR Congo

Court Premises Turn Chaotic as Woman Allegedly Assaulted in Maharajganj

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 26 September 2026

BJP government has destroyed the hooliganism of SP-BSP era: Shah

सपा-बसपा के समय की गुंडागर्दी को भाजपा सरकार ने किया नेस्तनाबूद: शाह

लखनऊ, 25 सितंबर 2026


उत्तर प्रदेश में आयोजित निवेश कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था में आए बदलाव के कारण उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बना है, जिससे देश और दुनिया के निवेशकों के बीच उत्तर प्रदेश की स्थिति मजबूत हुई है।


अमित शाह ने कहा, “मित्रों, योगी सरकार बनने के बाद सपा-बसपा के समय की पूरी गुंडागर्दी को भाजपा सरकार ने नेस्तनाबूद कर दिया है और इसी के कारण यहां पर बहुत अच्छा माहौल इंडस्ट्रीज में इंडस्ट्री लगाने के लिए देश और दुनिया के उद्योगों के बीच में आया है।”


उद्योगों को प्रदेश में लाने के लिए सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा, “इंडस्ट्रियल पॉलिसी, तत्परता के साथ उद्योग समस्याओं का समाधान और रेड कारपेट बिछाकर देश भर से इंडस्ट्री को यहां लाने का परिणाम, इसके बहुत-बहुत सफल परिणाम यूपी को मिले हैं और यूपी के युवाओं के लिए लाखों-करोड़ों की संख्या में बहुत मौके सृजित करने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है।”


बुनियादी ढांचे के विस्तार को निवेश के अनुकूल माहौल से जोड़ते हुए अमित शाह ने कहा, “मित्रों आज मैं यहां आया हूं तब ये भी कहना चाहूंगा, नोएडा का एयरपोर्ट, यूपी के एक्सप्रेसवे और कई प्रकार के इंफ्रास्ट्रक्चर के कामों ने यूपी में इन्वेस्टमेंट के लिए एक सहज माहौल बनाने का काम किया है। और इसी के कारण आज उत्तर प्रदेश दिन दुगनी रात चौगुनी स्पीड के साथ बढ़ रहा है।”


अमित शाह के संबोधन में कानून-व्यवस्था से लेकर औद्योगिक नीति और बुनियादी ढांचे तक उत्तर प्रदेश में निवेश बढ़ाने से जुड़े कई पहलुओं पर जोर रहा। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों को उद्योगों के विस्तार और युवाओं के लिए अवसर सृजित करने से जोड़ते हुए दावा किया कि इन्हीं बदलावों के कारण प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.