PM Modi’s Central Asia Push: Uzbekistan Talks and SCO Summit Ahead
शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में 'हरितांकुर 2026' का भव्य आयोजन: छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा।
दिनांक 25 अगस्त 2026 को शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में 'पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब' के तत्वावधान में सावन की थीम पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'हरितांकुर 2026' का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्या प्रो चंदना बोस एवं कल्चरल क्लब की प्रभारी प्रो. बिंदु द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
'हरितांकुर 2026' के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजनों में निर्णायक मंडल के रूप में प्रो चंदना बोस, प्रो रिचा मिश्रा एवं प्रो आरती कनौजिया ने विजेताओं का चयन किया।
प्रतियोगिताओं के परिणामों में स्वालिहा ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नृत्य प्रतियोगिता में रोशनी ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। सेल्फी पॉइंट मेकिंग प्रतियोगिता में इकरा एवं उनकी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाया। वहीं, बेस्ट ड्रेस अप प्रतियोगिता में अनुष्का ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय तथा स्वालिहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर पंडित बिरजू महाराज कल्चरल क्लब के प्रमुख सदस्य डॉ. रागिनी, डॉ. सौरभ, डॉ. अंशुल, डॉ. अनामिका, डॉ मोनिका तथा महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन डॉ. अंशुल सिंह द्वारा किया गया।
क्लब प्रभारी प्रो बिंदु ने अपने संबोधन में छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
Add Comment