Breaking News :

शामली को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 6.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास*

जेल में मौत पर तत्काल मुआवजा, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

SC Closes WFI Challenge in Vinesh Phogat Selection Trials Case

गाजीपुर हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी

Allahabad High Court Seeks Clarity on UP Panchayat Polls, July 10 Set for Next Hearing

Gadkari Launches India’s First Flex-Fuel Motorcycles

India, Venezuela Renew Push for Stronger Bilateral Relations

PM Modi to Unveil ₹21,700 Crore Development Boost in Gujarat and Daman

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

"मैं यहां पर खुद को साबित करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि अपनी अंतरात्मा के सामने सही होना चाहती थी:शिल्पा शिंदे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 04 June 2026

इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है : अली फजल

अभिनेता अली फजल ने अपनी पत्नी ऋचा चड्ढा के साथ अपनी क्रिएटिव पार्टनरशिप पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि दोनों कभी भी किसी खास इमेज में फिट होने की कोशिश नहीं करते। उनका फोकस हमेशा अच्छे और चुनौतीपूर्ण किरदारों पर रहता है। अली फजल और ऋचा चड्ढा दोनों ही अपनी अलग-अलग फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। अली फजल ने बताया, “ऋचा और मैं हमेशा से ऐसे किरदारों की तरफ आकर्षित होते हैं जो हमें चुनौती दे और दर्शकों के दिल में जगह बना सकें, उन्हें पसंद आए। हमारे लिए ग्लैमरस इमेज बनाए रखना कभी प्राथमिकता नहीं रहा।”

उन्होंने इसे अपनी खुशकिस्मती बताया कि उन्हें ऐसे रोल मिले जो स्क्रीन से बाहर निकलकर पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए।

अली फजल के अनुसार, एक अभिनेता के लिए यह सबसे खूबसूरत एहसास होता है कि दर्शक उनकी बनाई हुई चीज से इतना जुड़ जाते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ऋचा की ‘फुकरे’ वाली भोली पंजाबन और उनकी ‘मिर्जापुर’ वाली गुड्डू पंडित की भूमिका आज भी लोग याद करते हैं। ये किरदार इतने लोकप्रिय हुए कि लोग उनके डायलॉग दोहराते हैं और बार-बार फिल्म देखते हैं।

अली फजल ने बताया कि किरदारों के चुनाव को लेकर उनमें अच्छी समझ है। दोनों ही इस बात का सम्मान करते हैं कि एक्टिंग का पेशा अनिश्चितताओं से भरा है। कभी रिस्क लेना पड़ता है, तो कभी सब्र रखना पड़ता है। लेकिन सबसे जरूरी बात है कहानी कहने में ईमानदारी।

उन्होंने बताया, “हमारी कोशिश हमेशा ऐसी कहानियों और किरदारों का हिस्सा बनने की रहती है जो लोगों के यादों में लंबे समय तक रहें। सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि प्रासंगिकता बनाए रखना हमारा लक्ष्य है।”

अली फजल जल्द ही ‘मिर्जापुर- द मूवी’ में नजर आने वाले हैं, जो 4 सितंबर को रिलीज होगी।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.