Breaking News :

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

India’s Global Academic Rise: 27 Top-50 QS Rankings Achieved, Yet Key Institutes Face Mixed Trends

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही के लिए इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और रामनवमी पर करें कन्या पूजन, जानें पूजा की शुभ मुहूर्त

प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में 1,800 करोड़ रुपए के बजट के साथ आईवीएफआरटी स्कीम जारी रखने की दी मंजूरी

एशिया कप: तीरंदाजी स्टेज 1 में भारत ने जीते 2 ब्रॉन्ज मेडल

भाजपा नेताओं को हर समय केवल 'पीडीए' ही दिखाई और सुनाई देता है, अखिलेश यादव

देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, एलपीजी ऑनलाइन बुकिंग 92 फीसदी तक बड़ी : पेट्रोलियम मंत्रालय

होटल्स में “एलपीजी शुल्क” वसूलने पर केंद्र ने लगाई रोक, उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई

भारत में 3 नई SUV लॉन्च की तैयारी में रेनो, 7-सीटर मॉडल भी शामिल

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 25 March 2026

भारत में 3 नई SUV लॉन्च की तैयारी में रेनो, 7-सीटर मॉडल भी शामिल

भारतीय बाजार में ऑटोमोबाइल अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Renault India अब आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। कंपनी ने 2026 से 2030 तक के लिए अपनी ‘futuREady’ योजना तैयार की है, जिसके तहत नए प्रोडक्ट्स की लंबी श्रृंखला बाजार में उतारी जाएगी। इस रणनीति का उद्देश्य न केवल कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत करना है, बल्कि तेजी से बढ़ती SUV डिमांड का फायदा उठाना भी है। 

तीन नई SUVs पर कंपनी का फोकस

रेनो आने वाले समय में तीन नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें Renault Duster Hybrid, Renault Duster 7-Seater और Renault Boreal (Bridger) शामिल हैं। ये तीनों मॉडल अलग-अलग सेगमेंट को टारगेट करेंगे, जिससे कंपनी की बाजार में मौजूदगी और मजबूत होगी।


लॉन्च से पहले ही हिट हुई डस्टर हाइब्रिड

सबसे दिलचस्प बात यह है कि रेनो की हाइब्रिड डस्टर को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। स्थिति यह है कि 2026 के लिए इसकी सभी यूनिट्स लॉन्च से पहले ही बुक हो चुकी हैं। खासकर मेट्रो शहरों से बड़ी संख्या में प्री-बुकिंग देखने को मिली है, जो इस गाड़ी की लोकप्रियता को दर्शाती है। फिलहाल इसकी बुकिंग बंद कर दी गई है और उम्मीद है कि लॉन्च के आसपास फिर से शुरू होगी।

दमदार इंजन और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

रेनो डस्टर हाइब्रिड में 1.8 लीटर का फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जिसके साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी जोड़ी जाएगी। यह सेटअप करीब 160PS की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस पावरट्रेन के साथ यह SUV अपने सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन देने का दावा करती है। यही इंजन सेटअप 7-सीटर डस्टर में भी देखने को मिल सकता है।

कब होंगी लॉन्च ये नई SUVs

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डस्टर हाइब्रिड को 2026 की दिवाली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं 7-सीटर डस्टर और सबकॉम्पैक्ट SUV ब्रिजर को 2027 में बाजार में उतारे जाने की संभावना है। इससे कंपनी आने वाले दो वर्षों में लगातार नए मॉडल्स के जरिए बाजार में सक्रिय बनी रहेगी।

7-सीटर डस्टर में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

हाल ही में 7-सीटर डस्टर को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका डिजाइन काफी हद तक ग्लोबल मॉडल्स से प्रेरित बताया जा रहा है। यह SUV 5-सीटर मॉडल की तुलना में लंबी होगी, जिससे इसमें तीसरी पंक्ति की सीटें जोड़ी जा सकें।

फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, गूगल बिल्ट-इन सपोर्ट, एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS और कई सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इन सुविधाओं के साथ यह SUV फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.