PM Modi Extends Navratri Greetings on Day 4, Pays Tribute to Goddess Kushmanda
सीतापुर हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
सीतापुर | 22 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
यह हादसा कमलापुर क्षेत्र के कम्हरिया पुल के पास हुआ। मृतकों की पहचान दीपक (19), निवासी चौड़िया कोठार थाना रामपुर कलां, और इंद्रराज (20), निवासी तेलाईगांव थाना सिधौली के रूप में हुई है। दोनों युवक शनिवार शाम अपने घर से मजदूर लाने के लिए निकले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Add Comment