Breaking News :

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में उठे स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन के मुद्दे: मंत्री धन सिंह रावत से संपादक उत्तर भारत प्रखर प्रकाश मिश्रा की विशेष बातचीत

Yoga Mahotsav to Begin National Countdown for International Day of Yoga

Uttarakhand Plans to Expand Earthquake Early Warning Network to 500 Sensors

President Droupadi Murmu Calls for Greater Role of Women in Agricultural Leadership

Rising Oil Prices During US–Iran War May Put Pressure on India’s Economy: Report

India Engages Iran Over Shipping Safety as Tensions Rise in the Strait of Hormuz

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

यूपी पुलिस को मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही: 20 अप्रैल को 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

Simple Lifestyle and Diet Changes Can Help Prevent Migraines, Neurologist Shares Key Tips

Priyanka Chopra’s The Bluff Tops Global OTT Charts with Massive Viewership Despite Mixed Reviews

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 12 March 2026

यूपी पुलिस को मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही: 20 अप्रैल को 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

लखनऊ | 12 मार्च 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने जा रहे करीब 57 हजार प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने राज्य के सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ  में मुख्य समारोह आयोजित करने की योजना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 15 जून को अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसके बाद जुलाई से सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया था। हालांकि, इनमें से करीब 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, जबकि बाकी लगभग 57 हजार अभ्यर्थी प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया में हैं।

वर्तमान समय में राज्य के सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यह नौ महीने का आधारभूत प्रशिक्षण 19 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा और इसके साथ ही ये प्रशिक्षु औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे।

इस भर्ती की एक खास बात यह भी है कि प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों की नियुक्ति होने जा रही है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 12 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो आने वाले समय में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। डीजी प्रशिक्षण राजीव सबरवाल ने बताया कि “सिपाही नागरिक पुलिस के करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड का आयोजन प्रस्तावित यूपी पुलिस को मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही: 20 अप्रैल को 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने जा रहे करीब 57 हजार प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशिक्षण निदेशालय ने राज्य के सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर राजधानी लखनऊ  में मुख्य समारोह आयोजित करने की योजना है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 15 जून को अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसके बाद जुलाई से सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण शुरू किया गया था। हालांकि, इनमें से करीब 3000 से अधिक अभ्यर्थियों ने प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया, जबकि बाकी लगभग 57 हजार अभ्यर्थी प्रशिक्षण पूरा करने की प्रक्रिया में हैं।

वर्तमान समय में राज्य के सभी 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षु सिपाहियों की इनडोर और आउटडोर परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। यह नौ महीने का आधारभूत प्रशिक्षण 19 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले दिन यानी 20 अप्रैल को सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड का आयोजन होगा और इसके साथ ही ये प्रशिक्षु औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे।

इस भर्ती की एक खास बात यह भी है कि प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों की नियुक्ति होने जा रही है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में 12 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो आने वाले समय में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। डीजी प्रशिक्षण राजीव सबरवाल ने बताया कि “सिपाही नागरिक पुलिस के करीब 57 हजार अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण आगामी 19 अप्रैल को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 20 अप्रैल को पासिंग आउट परेड का आयोजन प्रस्तावित है।”

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.