Breaking News :

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में उठे स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन के मुद्दे: मंत्री धन सिंह रावत से संपादक उत्तर भारत प्रखर प्रकाश मिश्रा की विशेष बातचीत

Yoga Mahotsav to Begin National Countdown for International Day of Yoga

Uttarakhand Plans to Expand Earthquake Early Warning Network to 500 Sensors

President Droupadi Murmu Calls for Greater Role of Women in Agricultural Leadership

Rising Oil Prices During US–Iran War May Put Pressure on India’s Economy: Report

India Engages Iran Over Shipping Safety as Tensions Rise in the Strait of Hormuz

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

यूपी पुलिस को मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही: 20 अप्रैल को 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

Simple Lifestyle and Diet Changes Can Help Prevent Migraines, Neurologist Shares Key Tips

Priyanka Chopra’s The Bluff Tops Global OTT Charts with Massive Viewership Despite Mixed Reviews

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 12 March 2026

Share Market Today: शेयर बाजार की हालत नाज़ुक,873 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 254 अंक नीचे

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट बढ़ती जा रही है. अब तक सेंसेक्स 873 अंक या 1.14 परसेंट तक गिर चुका है. वहीं, निफ्टी में भी लगभग 254 अंक या 1.07 परसेंट की गिरावट देखी जा रही है. 


भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. एक तरफ सेंसेक्स 494 अंकों की गिरावट के साथ 76369 पर खुला. वहीं, 192 अंक टूटकर निफ्टी 23674 के लेवल से कारोबार की शुरुआत की. शुरुआती कारोबार में L&T, IndiGo, Eternal, M&M और Tata Motors के शेयरों को नुकसान पहुंचा है. बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच कुछ ही शेयर हरे रंग में कारोबार करते नजर आ रहे हैं, जिनमें Reliance, Coal India HCL Tech और Tech Mahindra हैं.


एशियाई बाजारों में कारोबार

गुरुवार सुबह एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गजब की तेजी आई. ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई है. इस क्रम में आज जापान का निक्केई 225 1.6 परसेंट गिरा. टॉपिक्स में भी 1.34 परसेंट की गिरावट आई. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 0.75 परसेंट लुढ़ककर नीचे आ गया. हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25756 पर कारोबार करता नजर आया, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग 25898.76 पर था.


वॉल स्ट्रीट में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. इस दौरान निवेशक तेल की बढ़ती कीमतों और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के चलते टेंशन में रहे. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 289.24 अंक या 0.61 परसेंट फिसलकर 47417.27 पर बंद हुआ. वहीं, S&P 500 की क्लोजिंग 0.08 परसेंट की गिरावट के साथ 6775.80 पर बंद हुई. इसी तरह से डाउ फ्यूचर्स 461 अंक या लगभग 1 परसेंट गिरा और  नैस्डैक 100 फ्यूचर्स में भी 0.9 परसेंट की गिरावट आई. सिर्फ नैस्डैक कंपोजिट 0.08 परसेंट बढ़कर 22716.13 पर कारोबार खत्म करने में कामयाब रहा.


क्रूड ऑयल की कीमत

क्रूड ऑयल की कीमतों में आज एक बार फिर से तेजी आई है. इराक के द्वारा विस्फोटकों से लदे दो ईरानी जहाजों को निशाना बनाने के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 8.2 परसेंट की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. ईरान की इस कार्रवाई के बाद इराक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने सभी तेल टर्मिनलों पर परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया है. इससे क्रूड की सप्लाई पर संकट और गहराने लगा है. इस बीच ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमला इसी तरह से जारी रहा, तो दुनिया को 200 डॉलर प्रति बैरल तेल के लिए तैयार रहना होगा.  

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.