Breaking News :

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र में उठे स्वास्थ्य, शिक्षा और पलायन के मुद्दे: मंत्री धन सिंह रावत से संपादक उत्तर भारत प्रखर प्रकाश मिश्रा की विशेष बातचीत

Yoga Mahotsav to Begin National Countdown for International Day of Yoga

Uttarakhand Plans to Expand Earthquake Early Warning Network to 500 Sensors

President Droupadi Murmu Calls for Greater Role of Women in Agricultural Leadership

Rising Oil Prices During US–Iran War May Put Pressure on India’s Economy: Report

India Engages Iran Over Shipping Safety as Tensions Rise in the Strait of Hormuz

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

यूपी पुलिस को मिलेंगे 57 हजार नए सिपाही: 20 अप्रैल को 112 प्रशिक्षण केंद्रों पर पासिंग आउट परेड, मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

Simple Lifestyle and Diet Changes Can Help Prevent Migraines, Neurologist Shares Key Tips

Priyanka Chopra’s The Bluff Tops Global OTT Charts with Massive Viewership Despite Mixed Reviews

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 12 March 2026

जम्मू-कश्मीर : फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, सीएम बोले- अल्लाह मेहरबान, बाल-बाल बचे

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और फारूक अब्दुल्ला एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां फायरिंग की घटना हुई। हालांकि दोनों सुरक्षित हैं। फायरिंग करने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस शख्स से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है।

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा कि अल्लाह मेहरबान हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल पूरी जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता चला है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी।

उन्होंने आगे लिखा कि सुरक्षा दल ने ही आरोपी को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया?

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब, उपमुख्यमंत्री सुरिंदर और नासिर असलम वानी से बात की है। वे सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

गोलीबारी की घटना के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे।

घटना के बाद फारूक अब्दुल्ला के आवास पर भारी पुलिस की तैनाती है, मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.