₹500 की कमी ने ली जान: वाराणसी में नाबालिग बहू ने सास की कुल्हाड़ी से हत्या की, 24 घंटे में खुलासा

वाराणसी।  27 फरवरी 2026

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कठिरांव बाजार इलाके में नाबालिग बहू ने अपनी ही सास की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि यह वारदात शादी के गिरवी रखे लॉकेट को छुड़ाने के दौरान ₹500 कम पड़ने से शुरू हुए विवाद के बाद हुई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बहू और वारदात के समय मौजूद एक पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी को आशा देवी (47) का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिला था। पति सुभाष की सूचना पर फूलपुर थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि आशा देवी के सिर पर तेज धार वाले हथियार से वार किए गए थे। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पहले ही बरामद कर ली गई थी।

पूछताछ में नाबालिग बहू ने बताया कि सास उसे लगातार प्रताड़ित करती थी और उसकी जमा रकम अपनी बेटी को दे देती थी। घटना वाले दिन दोनों बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹2000 निकालकर सराफा की दुकान पहुंचीं, जहां गिरवी लॉकेट छुड़ाने के लिए पैसे दिए गए, लेकिन ₹500 कम होने के कारण लॉकेट नहीं मिल सका। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। घर लौटने के बाद विवाद और बढ़ गया, गुस्से में आकर बहू ने पास रखी कुल्हाड़ी से सास पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में “नियम के अनुसार कार्रवाई की गई है।” पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी बहू को पकड़ लिया। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के समय पड़ोसी युवक भी मौजूद था, जिसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में डीसीपी गोमती जोन ने कहा, “प्रथम दृष्ट्या पैसे के लेनदेन का मामला सामने आया है बाकी हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।” -आकाश पटेल, डीसीपी गोमती जोन ।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.