Breaking News :

उत्तरकाशी आपदा: सेना ने गुजरात के 10 तीर्थयात्रियों का किया रेस्क्यू

राम मंदिर के बाद अब बनेगा भव्य जानकी मंदिर, पुनौरा धाम को विकसित करने की तैयारी,1000 करोड़ होंगे खर्च

PM ने 'कर्तव्य भवन' का किया उद्घाटन:बोले ,हम सरकार की कार्यसंस्कृति को भी उन्नत बनाने के लिए काम कर रहे हैं

उत्तरकाशी: धराली के बीच गांव में फंसे 200 लोग, जवानों की रेस्क्यू ऑपरेशन में जंग, एक युवक की मौत

उत्तरकाशी आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने नियंत्रण कक्ष से किया राहत कार्यों का समीक्षा, चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर अलर्ट पर

मुख्यमंत्री ने धराली आपदा प्रभावितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का भरोसा

धराली आपदा में देवदूत बने सेना और ITBP के जवान, अब तक 130 लोगों की बचाई जान

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम-एसपी की सतत निगरानी, अतिरिक्त कार्यबल तैनात

History Of Uttarakhand’s Endless Tragedies: How Nature Is Fighting Back

Uttrakhand: धराली आपदा पर मुख्यमंत्री धामी की त्वरित कार्रवाई: आंध्र प्रदेश दौरा रद्द कर स्वयं संभाली राहत कार्यों की कमान, अब तक 130 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 08 August 2025

Nag Panchami 2025 Date: कब मनाएं नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

श्रावण शुक्ल पक्ष के पंचमी के दिन नाग लोक में बहुत बड़ा उत्सव होता है. पंचमी तिथि को जो व्यक्ति नागों को गाय के दूध से स्नान कराता है उसके कुल को सभी नाग अभय दान देते हैं. उसके परिवार जनों को सर्प का भय नहीं रहता है. महाभारत में जन्मेजय के नाग यज्ञ की कहानी है.

नाग पंचमी का पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव माता पार्वती और नाग देवताओं की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से नाग देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और कुंडली में बनने वाले अशुभ कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

सावन का महीना शिवजी का महीना जब विष्णु भगवान शिव जी को दुनिया का भार सौंप कर स्वयं विश्राम में चले जाते हैं  ये महीना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान कई सारे तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिनमें से एक नाग पंचमी भी है, जो नाग देवता को समर्पित है। हर साल की तरह इस साल भी नाग पंचमी की डेट को लेकर लोगों में थोड़ी असमंजस है परंतु यह पर्व (Nag Panchami 2025) 28 जुलाई को मनाया जाएगा या 29 जुलाई को? तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।

कब है नाग पंचमी 2025? (Nag Panchami 2025 Kab Hai?)

हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल पंचमी तिथि 28 जुलाई 2025 को रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 30 जुलाई 2025 को सुबह 12 बजकर 46 मिनट पर होगा। पंचांग के आधार पर इस साल यह पर्व 29 जुलाई को मनाया जाएगा

नाग पंचमी पर बन रहा खास योग

इस साल नाग पंचमी के दिन शिव योग, रवि योग और लक्ष्मी योग जैसे विशेष संयोग भी बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

मुख्य पूजा मुहूर्त: सुबह 5:41 बजे से 8:31 बजे तक।


कुछ अन्य शुभ समय: 10:47 से 12:28, 12:27 से 2:09, और 3:51 से 5:32 बजे तक।


नाग पंचमी की पूजा विधि

सबसे पहले प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।


पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर नाग देवता की प्रतिमा स्थापित करें। अगर प्रतिमा नहीं हो तो आप आटे/मिट्टी से नाग बनाकर भी पूजा कर सकते हैं।


नाग देवता को दूध, जल, हल्दी, अक्षत (चावल), फूल, रोली और मिठाई अर्पित करें।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.