Breaking News :

Pahalgam Attack: आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को पहले दी श्रद्धांजलि फिर गरजे PM मोदी, कहा- आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे

पहलगाम आतंकी हमला : सीएम योगी ने जान गंवाने वाले कानपुर के शुभम द्विवेदी के पिता से की बात

कांग्रेस का आरोप: पाहलगाम हमला खुफिया विफलता और सुरक्षा चूक का नतीजा

दुश्मनों को सख्त संदेश : नौसेना ने अरब सागर में जंगी जहाज से किया मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण

भारत के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में खलबली, पानी रोकने को 'युद्ध जैसी कार्रवाई' बताया

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCS बैठक : सिंधु जल समझौता स्थगित, पाकिस्तानी दूतावास बंद करने की तैयारी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी

26 अप्रैल को लांच होगी नई Royal Enfield Hunter 350, मिलेंगे नए फीचर्स

द कश्मीर स्टोरी: एलओसी पर 42 लॉन्च पैड एक्टिव, 125 आतंकी भारत में मौजूद

वेंस ने पीएम मोदी से कहा - आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका हर तरह की मदद को तैयार

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 24 April 2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने पुर्तगाली संसद का किया दौरा , द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर की चर्चा

लिस्बन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को लिस्बन में 'असेम्बलीया दा रिपब्लिका' या पुर्तगाली संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। वे इस बात पर सहमत थे कि भारत और पुर्तगाल की संसदों के बीच नियमित आदान-प्रदान से संबंधों को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको ने 'असेंबलिया दा रिपब्लिका' पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया।


विदेश मंत्रालय ने कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'असेंबलीया दा रिपब्लिका' के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको के साथ उपयोगी वार्ता की। दोनों पक्षों ने भारत-पुर्तगाल संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत-पुर्तगाल संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों के साथ बैठक करने के अलावा संसद सदस्यों से भी बातचीत की।"


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ सम्मान से नवाजा गया। लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने उन्हें यह सम्मान दिया।


इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने लिस्बन के मेयर और लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लिस्बन अपने खुले विचारों, संस्कृति, सहिष्णुता और विविधता के प्रति सम्मान के लिए जाना जाता है।


राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि लिस्बन एक वैश्विक शहर है जो तकनीकी बदलाव, इनोवेशन, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और डिजिटल संक्रमण के मामले में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भारत और पुर्तगाल आगे भी सहयोग कर सकते हैं।


राष्ट्रपति ने कहा, "पुर्तगाल एक ऐसा देश है, जिसके साथ हमारे ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक संबंध सदियों से चले आ रहे हैं, और इन्होंने हमारे रोजमर्रा के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।


राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर हैं। यह 25 से अधिक वर्षों में भारत के राष्ट्रपति की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है। इन यात्राओं से यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण भागीदारों के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों का और विस्तार होगा।


पुर्तगाल में पिछली राजकीय यात्रा 1998 में हुई थी जब राष्ट्रपति के.आर. नारायणन वहां पहुंचे थे। राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के प्रेसिडेंट मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर 7-8 अप्रैल तक पुर्तगाल की राजकीय यात्रा पर हैं।


पुर्तगाल से राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया जाएंगी, जो 29 वर्षों में भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी।


9-10 अप्रैल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ चर्चा करेंगी। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.